महिला ने 108 में दिया बच्ची को जन्म

रुड़की। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई आपातकालीन सेवा (108) ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला के लिए वरदान साबित हुई। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते 108 सेवा में ग्रामीण महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। शुक्रवार तड़के 108 के कंट्रोल रूम में फोन आया कि भगवानपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर मदनपुर निवासी विवाहिता नीतू पत्नी नितिन प्रसव पीड़ा से तड़प रही है, जिसके लिए उन्हें 108 की सख्त जरूरत है। कंट्रोल रूम ने कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित 108 पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना मिलते विवाहिता को अस्पताल ले गए। कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही महिला ने गाड़ी में ही एक स्वस्थ लड़की को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *