धनौरी में पिंजरे में कैद हुआ मगरमच्छ

रुड़की। शुक्रवार को धनौरा गांव में वन विभाग की टीम ने तालाब से एक मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया। वन विभाग को तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर ग्रामीण दहशत में थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया था। सुबह मगरमच्छ इस पिंजरे में फंस गया। जिसको वन विभाग की टीम ने पकड़कर बाण गंगा में छोड़ दिया। धनौरा गांव के पास ही पुरानी गंगनहर गुजर रही है। जो वर्तमान में बंद पड़ी है। इस गंगनहर में मगरमच्छों का झुंड पिछले कई सालों से था। मगरमच्छ अक्सर आबादी क्षेत्र व सड़कों पर निकल आते हैं। वन विभाग की ओर इससे पूर्व भी कई बार इन मगरमच्छों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *