सत्यापन अभियान में 11 के चालान काटे

रुड़की। झबरेड़ा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के दिशा निर्देशन में झबरेड़ा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी, मजदूर, फल ठेली वाले आदि सभी का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के दौरान अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर सत्यापन अभियान को सफल बनाने में पुलिस लगी हुई। पुलिस ने कुल 15 सत्यापन किए। बिना सत्यापन के थाना क्षेत्र में रह कर कार्य कर रहे 11 लोगों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *