एनीमिया के लक्षण बताए
रुड़की। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रेन एकेडमी, बहाबलपुर में आयरन, फॉलिक एसिड की गोली बांटी गई। बीईओ ने बच्चों को आयरन का महत्त्व बताया। जिला कार्यक्रम आधिकारी भजन पंवार ने एनीमिया के लक्षण और स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में बताया। मोनू शर्मा ने एनीमिया का प्रसार, प्रभाव और आयरन टैबलेट लेते समय क्या करें क्या ना करें, इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता, ब्लॉक कॉर्डिनेटर धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

