ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

रुड़की। लक्सर-रुड़की हाईवे पर बजरी लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहम्मदपुर गांव निवासी नथलू का बेटा टिंकू (30) किसी काम से लक्सर आया था। रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। मोहम्मदपुर बुजुर्ग के जयवीर और अंकित भी दूसरी बाइक पर उसी के साथ लौट रहे थे। हुसैपुर गांव के पास बजरी से लदे ट्रक ने टिंकू की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। ट्रक चालक अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा कर भाग गया। जयवीर और अंकित से जानकारी मिलने पर परिजन घायल टिंकू को रुड़की ले गए। वहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। देररात इलाज के दौरान अस्पताल में ही टिंकू की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *