राइंका डोभालवाला में चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान
देहरादून
राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में शनिवार को स्वच्छता मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त जन जागरण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला और एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने किया। तीनों ने बच्चों और शिक्षकों को बारी बारी सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताए। इसके बाद इससे बचने के उपाय और इसके विकल्पों पर भी चर्चा की। विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज प्लास्टिक दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। ये सुविधाजनक तो है लेकिन धरती के लिए सबसे बड़ा अभिशाप भी है। इसका कम से कम इस्तेमाल करना हेागा। इस दौरान स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने इन्दिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला, बद्रीनाथ कॉलानी, नीलकंठ विहार लसियाल चौक आदि के लोगों को प्लास्टिक के खतरे से जागरूक किया। उन्होंनें वहां भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र भी किया। कार्यक्रम में मेयर और नगर आयुक्त ने प्रिंसिपल एसएस बिष्ट,अग्रेजी प्रवक्ता अर्जुन सिंह नेगी और हिन्दी प्रवक्ता कविता बहुगुणा को सम्मानित भी किया।
