दून विश्वविद्यालय में लगी शौर्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी
पिथौरागढ़। सीमांत के युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी दून विश्विद्यालय देहरादून में लगाई गई। उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्डद्व ने ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शौर्य की पुस्तक को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाया। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पुस्तकें आज के बच्चों की जरूरत हैं। हमें अपने बच्चों को पर्यावरण से जोड़ना होगा। पर्यावरण में हो रहे बदलावों से उन्हें अवगत कराना होगा। शौर्य की पुस्तकें बच्चों को उक्त सारी जानकारियां देने के लिए अच्छा माध्यम हो सकती हैं।यहां सदस्य सचिव सुशांत कुमार पटनायक, इंजी. विपिन आदि मौजूद रहे।

