सेवा पखवाड़े पर योजनाओं की जानकारी दी
नई टिहरी। पीएम मोदी के जन्म दिवस से आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत जिला मुख्यालय नई टिहरी में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की नीतीयों और योजनाओं को लेकर आम लोगों को जानकारी दी। इस मौके टिहरी मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी दुनिया में भारत की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा मनाते हुए भाजपाइयों ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश अपनी पौराणिकता के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश में विकास की विभिन्न योजनाओं के साथ अंतिम व्यक्ति की जरूरत को देखते हुए योजनाओं का विकास किया जा रहा है। जिसका लाभ महिलाओं, युवाओं व बुजुर्ग लोगों को बखूबी मिल रहा है। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर बार फिर मोदी को पीएम बनाने का काम करेगी। जिला भाजपा कार्यलय पर कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाते हुए मिष्ठान वितरण कर पीएम मोदी के लंबे जीवन की कामना की गई। इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, कार्यक्रम संयोजक दर्मियान कंडारी, सह संयोजक गोपी राम चमोली, देवेंद्र बैलवाल, मेहरबान सिंह रावत, राजेंद्र जुयाल, उदय रावत, जयेंद्र पंवार, शीशराम थपलियाल, विजय कठैत, उर्मिला राणा, बीना मखलोगा, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।

