दिसंबर तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पौड़ी

जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने जेजेएम के कार्यों की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति सुधारने के निर्देश अफसरों को दिए। कहा कि 2 करोड़ की लागत से सभी 58 कार्य हर हाल में दिसंबर तक पूरे हो जाए। बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम व जल संस्थान के अफसरों को जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को केसुंदर, अगरोड़ा व गडरी में जल जीवन मिशन योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत 110662 पेयजल कनेक्शन में से 105831 कनेक्शनों का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं 2764 कार्यों में 2178 कार्य पूरे जबकि अन्य कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मीशम, जल संस्थान प्रवीण सैनी, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी वीरेंद्र भट्ट, श्रीनगर दीक्षा नौटियाल, पीएम स्वजल दीपक रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *