दो माह का वेतन न मिलने से नजर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

हरिद्वार

दो माह से वेतन न मिलने से नाराज जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। अस्पताल में साफ सफाई न होने के बाद प्रबंधन ने ठेकेदार को वेतन का चेक जारी कर दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। गुरुवार को जिला अस्पताल में पिछले दो माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल में साफ सफाई नहीं की। अस्पताल में साफ सफाई न होने से मरीजों और तामीरदारों को परेशानी उठानी पड़ी। बहादराबाद निवासी सुनील कुमार, हरिद्वार निवासी सुशील कुमार, शिवालिक नगर निवासी बाबू राम ने बताया कि अस्पताल में उपचार के लिए आए हैं। कई जगहों पर गंदगी रहने से परेशानी हुई। सफाई ठेकेदार अजय सैनी ने बताया कि वेतन न मिलने के चलते एक घंटे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *