बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग
पिथौरागढ़
नगर के चंडाक क्षेत्र में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बंदर खेती को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं साथ ही लोगों के घरों के भीतर जाकर सामान उठा ले जा रहे हैं। हालात यह हैं कि बंदरों के कारण लोग दिन के उजाले में भी घर के दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

