क्रिकेट की चैंपियन बनकर लौटी गुरुकुल की टीम
हरिद्वार
आरआईटी रुड़की में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी स्पोटेक चैम्पियनशिप-2023 से गुरुकुल कांगड़ी विवि की टीम चैंपियन बनकर लौटी। क्रिकेट चैम्पियशिप में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुये विजेता ट्रॉफी तथा नकद पुरस्कार 25000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. अम्बुज कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों की खेल कुशलता एवं विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि खिलाड़ी कभी राग-द्वेष अथवा संकीर्ण मानसिकता वाला नहीं हो सकता। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, डीन प्रो. सुरेन्द्र कुमार, शशिकांत शर्मा, प्रभारी, शारीरिक शिक्षा डॉ. अजय मलिक, सदस्य क्रीड़ा परिषद डॉ. शिवकुमार चौहान, क्रिकेट कोच दुष्यन्त सिंह राणा, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

