केशव प्रसाद मौर्य के विभाग में बजट में कटौती, अखिलेश ने कंसा तंज

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच लगातार वार-पलटवार का दौर चलता रहता है। एक बार फिर से अखिलेश ने मौर्य पर तंज कसा है। अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य की मुस्कुराती हुई तस्वीर को साझा कर लिखा कि आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो३ आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गई३आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुँचा३ टेंडर न हो पाया३ क्या ये सब राज छिपा रहे हो३ आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो? अखिलेश का आरोप है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट में सरकार ने कटौती की है। बता दें कि मौर्य फिलहाल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा पर निशाना साधकर अखिलेश ने कहा कि 24 के चुनाव में अपने खिलाफ जनता के आक्रोश व जनहित में काम करने वाले दलों की एकजुटता देखकर, भाजपा बौखला गई है। इसीलिए अपने लाउडस्पीकर दलों से अनाप-शनाप बातें कहलवा रही है३इन लाउडस्पीकरों का माइक कहीं और है। जनता को धोखा देने वाली भाजपा और उसके नालबद्ध दलों को जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *