घर से राईफल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर
ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति घर से राइफल चोरी करने वाले दो आरोपियों के पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस मामले का अभी खुलासा नहीं कर रही है और दो आरोपियों को हिरासत में लिए जाने से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप वार्ड तीन निवासी किरन सरदार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके घर पर एक लाइसेंसी 315 बोर की राइफल रखी थी। 11 नंवबर की रात 11 बजे वह दुकान से अपने घर आया और दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा, दरवाजा अंदर से लॉक था। वह सीढ़ी लगाकर छत पर गया और देखा कि उसकी राइफल घर पर नहीं थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दिनेशपुर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के घर से चोरी की राइफल बरामद हुई है। वहीं ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने राइफल की बरामदगी और आरोपियों को हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है।

