निर्वाण दिवस पर शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज को श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश

जगद्गुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज के षष्ठम् निर्वाण दिवस मनाया गया। निर्वाण दिवस पर संत महात्मा और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य को श्रद्धांजलि देकर याद किया। वक्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज द्वारा सनातम धर्म के लिए किए गए कार्यों का बखान किया। मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य आश्रम मायाकुंड दंडीवाडा में ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज के षष्ठम् निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन हुआ। प्रातः काल ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज के समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। उसके बाद समाराधना एवं विप्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें कई संत-महात्माओं व अन्य श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ब्रह्मलीन शंकराचार्य को श्रद्धांजलि दी। आश्रम के प्रबन्धक स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि जगतगुरु स्वामी माधवाश्रम का सम्पूर्ण जीवन सनातन संस्कृति के लिए समर्पित रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर ब्रह्मलीन शंकराचार्य के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर अनिता ममगाईं, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राज्य आन्दोलनकारी सरोज डिमरी, स्वामी कल्याण स्वरुप, स्वामी वागीश स्वरूप, स्वामी अच्युतानंद, लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, आशाराम व्यास, घनश्याम नौटियाल, रमा बल्लभ भट्ट, आश्रम के ट्रस्टी संजय शास्त्री, शैलेन्द्र मिश्रा, एलपी पूरोहित, मनोज नौटियाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, सुशीला सेमवाल, पार्षद रीना शर्मा, राजेन्द्र चमोली, आचार्य जितेन्द्र भट्ट, आचार्य शिव सेमवाल, वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मणिराम पैन्यूली, गंगाराम व्यास, पुरुषोत्तम रणाकोटी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *