कस्टम अधिकारी बनकर 3.10 लाख की धोखाधड़ी

देहरादून

साइबर ठग ने कस्टम अधिकारी बनकर दून निवासी एक महिला से 3.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। आरोपी ने महिला को कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, चंचल निवासी चमन विहार देहरादून ने तहरीर दी कि 17 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। उसने कहा कि महिला को इंग्लैंड से एक रिश्तेदार ने गिफ्ट भेजा है, जो मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम में पकड़ा गया है। महिला ने गिफ्ट लेने से इनकार किया तो व्यक्ति ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। कहा कि गिफ्ट में महंगे हीरे हैं। घबराकर महिला ने आरोपी के बताए अकाउंट में अलग-अलग किश्तों में 3.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। महिला को गिफ्ट भी प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *