लाइव क्विज में भाग लेकर 1.77 लाख गंवाए

देहरादून

फेसबुक पर लाइव क्विज में भाग लेकर दून निवासी व्यक्ति ने करीब 1.77 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने आकर्षक गिफ्ट जीतने का झांसा देकर उनसे रकम हड़पी। पटेलनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लंठी ने बताया कि योगेन्द्र बिष्ट निवासी मेहूंवाला ने तहरीर दी कि 21 नवंबर को फेसबुक पर जेजे कम्यूनिकेशन की ओर से लाइव वीडियो में क्यूज प्रोग्राम चल रहा था। इसमें योगेंद्र ने एक प्रश्न का सही जवाब दिया। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर उन्हें गिफ्ट जीतने का का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में दिए नंबर पर उन्होंने कॉल की तो फोन उठाने वाले ने बताया कि उन्होंने आई फोन, गोल्डन वॉच और एक बैग जीता है। इसकी एवज में पहले उनसे 4050 रुपये डिलीवरी चार्ज लिया गया। फिर जीएसटी चार्ज के नाम पर 17160 रुपये लिए। ऐसा करते करते उनसे 177767 रुपये ले लिए गए। इसके बाद न उन्हें गिफ्ट प्राप्त हुआ, न ही उनकी रकम वापस की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *