पीपल के पेड़ में लगी आग, फायर कर्मियों ने बुझाया

चम्पावत

टनकपुर के पीलीभीत चुंगी मार्ग पर स्थित शनिदेव मंदिर के पास पीपल के पेड़ में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीयों की लपटों की वजह से पेड़ में आग लग गई। फायर कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग में काबू पाया। अग्निश्मन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि पीलीभीत चुंगी के पास एक पीपल के पेड़ में आग लगी है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर कर्मियों को मौके पर भेजा गया। बताया कि शनि मंदिर में जलाए गए दियों की लपटों की वजह से पीपल के पेड़ में आग लगी है। बताया कि आग को समय रहते दमकल कर्मियों ने होज पंपिंग कर बुझा दिया गया। फायर टीम में एलएफएम श्याम सिंह, चरण सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, जगजीत सिंह, शीश राम, सुनील कुमार, भावना पंत, प्रिया दयाल, नीलम रावत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *