25 मार्च शाम 4 बजे होगा योगी का शपथग्रहण पीएम मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत करने के बाद अब योगी 2.0 के शपथग्रहण की फाइनल तारीख सामने आ गई है। लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के थपथ ग्रहण की तारीख चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पहले 21 तारीख को शपथ ग्रहण की खबर थी, लेकिन अब योगी का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार 25 मार्च को होगा। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। योगी का शपथग्रहण 25 मार्च को शाम 4 बजे होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तैयारी पूरी हो गई है। हालांकि अब भी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है और शपथ ग्रहण में देरी की असल वजह इसी को माना जा रहा है। समारोह में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। योगी सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बढ़ी है तो तैयारियां और बड़ी हुई हैं और साथ ही मेहमानों की लिस्ट भी। बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को समारोह में बुलाने की योजना है। बड़ा सा मंच होगा और उसके सामने इकाना स्टेडियम में भारी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता होंगे।
