सीजन से पहले पूरा हो मालरोड का सुधारीकरण कार्यः गीता कुमारी
मसूरी
नगर पालिका परिषद सभासद और महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमारी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मालरोड के सुधारीकरण के कार्य को सीजन से पहले समाप्त करने की बात कही। बताते चलें कि इन दिनों मसूरी माल रोड पर सुधारी करण का कार्य चल रहा है, साथ ही मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है ऐसे में तय समय पर कार्य ना होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मालरोड पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं, वहीं स्कूलों की छुट्टी के दौरान छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही पर्यटकों पर भी इसका गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी कोतवाल से भी उनकी वार्ता हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि माल रोड पर पुलिस और पीआरडी के जवानों की व्यवस्था की जाएगी साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की गई है उन्होंने भी कहा है तय समय पर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, साथ ही मालरोड में पड़े मलबे के ढेर को शीघ्र हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मसूरी की प्रसिद्ध कैमल बैक रोड पर भी मार्ग की मरम्मत के लिए पेयजल निगम के अधिकारियों से वार्ता की गई है और वहां पर पूरी रात कार्य किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीजन शुरू होने से पहले मसूरी की माल रोड को दूर कर दिया जाएगा।
शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/15 मई 2023

