अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि ग्राम लिब्बरहेड़ी से आशू, ग्राम थिथौला निवासी कादिर और ग्राम मुंडलाना के खिलाफ अलग-अलग मामले में केस दर्ज था। वह काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहे थे। कोर्ट ने तीनों के गैरजमानती वारंट जारी किए थे। उन्होंने बताया कि तीनों को बुधवार की शाम घर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *