पछुवादून विकास मंच ने बालिकाओं को बांटे ट्रेक सूट

विकासनगर

पछुवादून विकास मंच की ओर से रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को ट्रैक सूट और पाठ्य सामग्री वितरित की गई है। इसके साथ ही मंच कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने बालिकाओं और अभिभावकों से संवाद करते हुए बताया कि आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक परिवर्तन के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है। समाज के समग्र विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत बालिकाओं को विभिन्न सुविधाएं देकर कराकर उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराए जाते हैं। यह योजना बालिकाओं की सुरक्षा और उनके अस्तित्व को सुनिश्चित करती है। कहा कि बेटी के शिक्षित होने से तीन पीढ़ी शिक्षित होती है। इसके साथ ही परिवार में संस्कार पैदा होते हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं के उदाहरण देते हुए अभिभावकों को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुनील कुमार, मुकेश शर्मा, आलोक खंखरियाल, नवीन कुमार, मोहन खत्री, अमन बिजल्वाण, राकेश कुमार, आमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *