डीएफओ से की सुअरों से निजात दिलाने की मांग
नई टिहरी
घनसाली विधानसभा के कोटी पट्टी के ग्रामीणों ने डीएफओ को पत्र लिखकर सुअरों के आतंक से फसलों को रहे नुकसान से बचाने की मांग की है। उन्होंने खेतों को बचाने के लिए कंटीले तारों से घेरबाड़ करने का सुझाव दिया है।
डीएफओ टिहरी को पट्टी कोटी के स्यालकुंड गांव के निवासी मोहन सिंह, गब्बर सिंह और हुकुम सिंह, ग्राम मगरों निवासी भगवान सिंह और रामदयाल सिंह ने पत्र सौंपकर अपनी परेशानी रखी है। पत्र में कहा गया है कि लगतार कई वर्षों से सुअरों का आतंक है। अपनी आजीविका के लिए जो भी नगदी फसलें वह खेतों में बोते हैं। सुअर उन्हें तहस-नहस कर रहे हैं। रात-रात को जागकर खेतों की रखवाली करने के बाद भी सुअर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में खेतों से आजीविका चलना तो दूर की बात, अब बीज के लिए भी पैसा नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने खेतों में कंटील तारों से घेरबाड़ करने की मांग की है। डीएफओ वीके सिंह ने मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
