टायर फैक्ट्री में हंगामा मारपीट के बाद काम ठप किया

रुड़की

टायर फैक्ट्री में प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच विवाद होने पर कर्मचारियों ने एक सेक्शन में काम बंद करा दिया। इससे हाथापाई और मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर हालात संभाले। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी काम बंद कर धरने पर बैठ गए।
टायर फैक्ट्री में बाइक के टायर बनाने वाली इकाई अलग है। फैक्ट्री प्रबंधन ने हाल ही में दूसरे विंग के कुछ युवकों को इस इकाई के टू रोल सेक्शन में काम के लिए भेजा था। कर्मचारियों की कुछ यूनियनें इसका विरोध कर उन्हें टू रोल सेक्शन से हटाने की मांग कर रही थी। सी शिफ्ट के कर्मचारी रात दस बजे वहां काम करने पहुंचे तो उनका यूनियन के पदाधिकारियों के साथ विवाद हो गया।
विवाद के बाद फैक्ट्री परिसर के भीतर ही उनमें हाथापाई और मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई मनोज सिरोला दो सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।लेकिन कर्मचारियों की संख्या काफी ज्यादा होने से पुलिस उन्हें संभाल नहीं सकी।
इसके बाद एसएसआई सिरोला ने सुल्तानपुर, रायसी और कस्बा चौकी से भारी संख्या में पुलिस बुलाई और कर्मचारियों का हंगामा शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *