एनसीसी जूनियर डिविजन में 26 बच्चों को हुआ चयन
रुड़की
भारतीय अकेडमी तांशीपुर में एनसीसी जूनियर डिविजन कैडेट का चयन पहले वर्ष के लिए किया गया। इसका निर्देशन 84 बटालियन रुड़की के कर्नल कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया।
कर्नल राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी में विद्यार्थियों को देश सेवा तथा सैन्य गतिविधियों, सेना में जाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाता है। सहायक एनसीसी अधिकारी अरविंद चौधरी ने कहा कि सामान्य विद्यार्थी से एक एनसीसी कैडेट बनने में विद्यार्थियों की जीवन परिवर्तित होता है। प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।चेयरमैन ब्रिगेड केके तलवार ने विद्यार्थियों को एनसीसी में आने की शुभकामनाएं दी। इसमें 35 विद्यार्थियों में से 26 का चयन हुआ। इस अवसर पर सूबेदार दिलीप सिंह, महेश, जितेंद्र सिंह बिष्ट, मीनू मित्तल, कनक त्यागी, अनुज चौधरी, सूबेदार किशोर, आशीष चौधरी, रंजना, तृप्ति भंडारी, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
