छात्र-छात्राओं को किया नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों से बचाव को जागरूक

ऋषिकेश

राइंका लक्ष्मणझूला में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में उत्तराखंड पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ती जा रही है। इसके चलते नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा विभिन्न प्रकार से क्राइम के तरीके भी अपना रहे हैं। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत है। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने, महिला अपराध, आत्मरक्षा आदि के बारे में जानकारियां और टिप्स दिए गए। मौके पर प्रधानाचार्य मदन मोहन उप्रेती, प्राची आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *