नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति करने की मांग को महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के न्यू इंद्रा कॉलोनी में जल संकट से लोग परेशान हैं। मंगलवार को लंबे समय से पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
महिलाओं ने कहा कि न्यू इंद्रा कॉलोनी में एक दिन छोड़ कर पानी दिया जाता है। लेकिन उसमें भी पर्याप्त पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इन दिनों कई बार दो दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी दिनों दिन बढ़ रही है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्या के निराकरण की गुहार लगा चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं पानी वितरण का भी समय तय नही है। जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है। यहां विमला तिवारी, लता भट्ट, देवकी फर्त्याल, तारा, बीना, जया पंत, मीनाक्षी, पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *