चार अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए की कार्रवाई
रुड़की
अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए ने जेबीसी चलाकर लेआउट को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा रहा। अवैध निर्माण को लेकर एचआरडीए ने सख्त रुख अपना रखा है। संयुक्त सचिव अंशुल सिंह भी अनाधिकृत निर्माणों पर नजर बनाए हुए है। अवैध प्लॉटिंग के अलावा अतिक्रमण के खिलाफ एचआरडीए मोर्चा खोले हुए हैं। शुक्रवार को भी जेसीबी के साथ एचआरडीए ने अतिक्रमण हटाया था। शनिवार को शेरपुर और हरिद्वार रोड के पास अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर एचआरडीए जेसीबी लेकर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से अवैध प्लाटिंग की लेआउट को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने भी अपील की है कि प्रॉपर्टी डीलर व अन्य लोग प्लाटिंग, घरेलू और व्यावसायिक निर्माण कार्यों से पहले मानचित्र की अनुमति लें। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराएं। ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके। सहायक अभियंता डीएस रावत, अवर अभियंता संजीव अग्रवाल, रवि कुमार, गोविंद सिंह, सौरभ और सोहन ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
