तम्बाकू उन्मूलन अभियान को लेकर पुलिस कर्मी नहीं मिले

रुद्रपुर

तम्बाकू उन्मूलन के लिए एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाने जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है, मगर अभी पुलिस का सहयोग न मिल पाने की वजह से अभियान शुरू नहीं किया जा सका है। पिछले साल भी अभियान को बेहतर तरीके से चलाया गया था, जिसमें 79 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने नशा छुड़वाया था। यह लोग पान-पुड़िया और सिगरेट का सेवन करते थे। निकोटिक्स की खुराक से यह लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं स्कूलों के पास पान-पुड़िया की दुकानें लगाने वाले 357 लोगों पर जुर्माना लगाया गया था। इस बार अस्पताल में डॉ. दममेश और माया खपरियाल पुलिस से समन्वयक स्थापित कर अभियान को गति देंगे। स्वास्थ्य विभाग हर वर्ष तम्बाकू उन्मूलन अभियान चलाता है। इसके तहत पुलिस के साथ समन्वयक स्थापित करते टीम स्कूलों के बाहर पान-पुड़िया लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करता है। इन दुकानों पर बिक रही विदेशी सिगरेट को जब्त किया जाता है और प्रचार-प्रसार करती सामग्री को जब्त कर चालान डाला जाता है। पिछली बार 79 लोगों पर जुर्माना किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 12836 रुपये की वसूली भी की थी। इस बार जिला अस्पताल से दो चिकित्सकों को इस अभियान के लिए रखा गया है। जिसमें डॉ. दशमेश और माया खपरियाल को रखा गया है। यह पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को गति देंगे। इसके लिए एसएसपी को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कांस्टेबल देने के लिए कह दिया है। अब इस अभियान को शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *