असमंजस :  कौन से समूह के राशन का वितरण किया जाए

रुड़की

लंढौरा में पोषाहार वितरण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो खेमों में बंट गई हैं। ज्यादातर कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले समूह की ओर से आ रहे राशन की गुणवत्ता सही है। लंढौरा में 30 आंगनबाड़ी सेंटर चल रहे हैं। अप्रैल में कुछ कार्यकर्ताओं ने दूसरे समूह से राशन मंगवा लिया था। वहीं पहले समूह ने भी केंद्रों पर राशन भेज दिया था। दोनों समूह का राशन आने से कार्यकत्री असमंजस पड़ गईं थीं कि कौन से समूह के राशन का वितरण किया जाए। बीस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कहा कि कुछ कार्यकर्ता निराधार आरोप लगा रही हैं। कहा कि पहले समूह की ओर से भेजे जा रहे राशन की गुणवत्ता सही है। सुपरवाइजर की ओर से उन्हें हर तरह का सहयोग मिलता है। उधर सुपरवाइजर ऋचा गर्ग का कहना है कि अगर किसी कार्यकर्ता को लगता है कि राशन की गुणवत्ता सही नहीं है तो वह लिखित में शिकायत कर सकती हैं। शिकायत मिलने पर दूसरे समूह से राशन मंगवाया जाएगा। पहले समूह से राशन लेने की मांग करने वालों में कहकशा, साहिन, शबनम, संगीता, ऋतु, नगमा, रूबी, आयशा, रिजवाना, शमा, नाजरीन, उजमा, माहीन, शमा, शाहिस्ता, शाहिना आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *