पौड़ी में पेट्रोल-डीजल के सैंपल भरे

पौड़ी

एसडीएम ने पौड़ी-श्रीनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप, सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान और गैस गोदाम का निरीक्षण किया और यहां पाई कमियों को दूर करने के निर्देश संचालकों को दिए। भारत पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने पेट्रोल तथा डीजल के सैम्पल लिए। संबंधित अन्डर ग्राउण्ड टैंक में तेल की क्वालिटी को भी देखा गया। पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्रों को देखा और इन्हें नियमित चेक करने को कहा गया। साथ ही यहां आरओ की व्यवस्था भी करने के लिए कहा। श्रीनगर रोड स्थित लोअर चोपड़ा बाजार की सस्ता गल्ला दुकान का निरीक्षण रसद की गुणवत्ता की जांच की गई। बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण, राशन का स्टॉक, तराजू, बाट, स्टॉक पंजिका निरीक्षण किया। दुकान के निरीक्षण के दौरान 20 किलो के बॉट जो बाट माप तौल विभाग से सत्यापित नहीं था, को तत्काल सत्यापन करने को कहा गया। मौके पर पाया गया कि एक महिला जो राशन लेने आई थी उनकी बायोमैट्रिक मशीन द्वारा रीडिंग नहीं हो पाई। पूछे जाने पर महिला और डीलर ने बताया कि कई बार बायोमैट्रिक मशीन रीडिंग नहीं कर पाती जिससे राशन देने में दिक्कत हो रही है। वहीं शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना बायोमैट्रिक के राशन नहीं दी जा सकती। जिस पर एसडीएम ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक और पूर्ति विभाग को राशन वितरण में आ रही इस तरह की व्यवहारिक समस्या के समाधान के लिए शासन से भी पत्राचार करने को कहा । श्रीनगर रोड पर ज्वाल्पा गैस सर्विस गोदाम का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। यहां फायर उपकरणों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला भी साथ में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *