सीएचसी फील्ड सुपरवाइजर के घर चोरी
रुड़की
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत फील्ड सुपरवाइजर के मकान का ताला तोड़कर दो टैब व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। फील्ड सुपरवाइजर उपेंद्र सिंह टीकाकरण के लिए गए हुए थे। दोपहर में जब वह वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे से दो टैब व अन्य सामान चोरी किए जाने की बात कही। उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
