रामगंगा नदी में डूबने से नेपाली युवक की मौत

अल्मोड़ा

तहसील अन्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र क्वैरला के दुगोलीबाग नामक स्थान पर रामगंगा नदी में नहाने गया एक नेपाली युवक गहरे पानी के भंवर में फस कर डूब गया। जिसे सीएचसी भिकियासैंण उपचार के लिए लाया गया यहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को रामगंगा नदी में दुगोलीबाग पुल के समीप लगभग 11:30 बजे के आसपास अकेले नदी में नहाने गया 17 वर्षीय नेपाली युवक जगदीश उर्फ जनक अचानक नदी के गहरे पानी के भंवर में फस गया डूबने की सूचना मिलते ही कुछ दूरी पर मजदूरी का काम कर रहे श्रमिकों ने नदी से बाहर निकाला तथा 108 की मदद से सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। राजस्व निरीक्षक हरिकिशन, राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह,पूनम सिसौदिया,शुभम सिंह आदि ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।राजस्व निरीक्षक ने बतााया नागरिक चिकित्सालय रानीखेत की टीम सीएचसी भिकियासैंण पहुंचकर पोस्टमार्म करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *