पीएम मोदी के नेतृत्व में 8 साल में लगातार मजबूत हुई है भाजपा, बने है कई रिकॉर्ड

पीएम बनाते ही मोदी ने बनाए कई सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली

नरेंद्र मोदी 26 मई, 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। वैसे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए थे, लेकिन पिछले 8 वर्षो से रिकॉर्ड बनाने का उनका सफर जारी है। 2014 में सत्ता की बागडोर संभालने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ था। 1984 के लोकसभा चुनाव के 30 वर्षो के बाद 2014 में कोई पार्टी (भाजपा) अपने दम पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही थी। उस चुनाव में भाजपा को अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और मोदी ने एनडीए के प्रधानमंत्री के तौर पर 26 मई 2014 को देश की बागडोर संभाली थी। 2019 में लगातार दूसरी बार पहले से भी ज्यादा 303 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत दर्ज प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की बागडोर संभाल कर मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद वहां देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।
2014 के आम चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक राज्य दर राज्य चुनाव जीतती रही और नए-नए रिकॉर्ड बनाती रही। 18 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के साथ आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
2014 में नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय देश के सिर्फ सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। 5 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, वहीं 2 राज्य बिहार और पंजाब में सहयोगी दल के नेता सरकार के मुखिया थे। इसके बाद भाजपा की जीत का सफर शुरू हुआ और 2018 में भाजपा अब तक के पीक पर पहुंच गई, जब देश के 21 राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकार थी।
आगे कुछ राज्यों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा लेकिन वर्तमान में भी भाजपा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तुलना में काफी आगे है और सबसे बड़ी बात है कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं , बेहतर रणनीति , संगठन और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति बनाकर भाजपा भविष्य में भी लगातार चुनाव जीतते रहने की रणनीति बना रही है।
हाल ही में जयपुर में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा के साथ-साथ भविष्य की योजना बताते हुए कहा था, देश के 18 राज्यों में भाजपा सरकार है। भाजपा के 1300 से अधिक विधायक और 400 से अधिक सांसद हैं। इन सभी सफलताओं को देखकर कोई यह सोच सकता है कि अब काफी हो गया लेकिन भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चौन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है।ष्
प्रधानमंत्री मोदी ने अगले 25 वर्षों का लक्ष्य निर्धारत कर भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे।
इसकारण सत्ता में आने के 8 वर्ष पूर्ण होने के एक दिन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के तमाम बूथों पर भाजपा को मजबूत बनाने की रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए सुबह श्बूथ सशक्तिकरण अभियानश् कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तब शाम को गृहमंत्री अमित शाह और मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें पिछले लोक सभा चुनाव में हारे हुए 144 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने का टास्क सौंप रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुरुवार दोपहर को हैदराबाद में आईएसबी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने जा रहे हैं और शाम को चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।
2019 में लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की दोबारा शपथ ली थी, इसलिए इस बार भाजपा और केंद्र 30 मई से ही देश भर में सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर मेगा अभियान चलाने जा रही है। इस मौके पर भाजपा देशभर में 30 मई से 14 जून तक श्सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणश् की थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *