हितग्राहियों से आज वर्चुअल संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
भोपाल,
अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, पोषण अभियान, मातृ वंदना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। राज्य जिला और कृषि विज्ञान केंद्र स्तर से चयनित सभी हितग्राी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के चुनिंदा हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीएम इंटनरेट मीडिया पर किया जाएगा। चार चरणों में सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजनाओं पर केंद्रित फिल्म दिखाई जाएगी। चिन्हित योजनाओं के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के बीच संवाद कर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
