क्षमता संवर्धन हेतु तकनीकी उपकरणों से लैस होना जरूरी-सांसद राजेंद्र अग्रवाल
-युवा नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बने- सांसद राजेंद्र अग्रवाल
-विद्या नॉलेज पार्क के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट और स्मार्ट फोन तो खिले चेहरे
मेरठ
बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में सोमवार को डिजी शक्ति के तहत विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.टेक और एम.टेक के 124 विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन, निदेशक डा. राजीव चेची के साथ कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क के विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.टेक और एम.टेक के विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और विद्यागान के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। कॉलेज के निदेशक डा. राजीव चेची ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में सांसद राजेंद्र अग्रवालने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह तकनीकी का युग है और क्षमता संवर्धन के लिये सभी युवाओं को तकनीकी उपकरणों से लैस होना होगा। कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये युवाओं को नौकरी के पीछे भागने की बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिये। कहा कि सभी युवा समय का सदुपयोग करते हुये टैबलेट और स्मार्टफोन का सबसे बेहतर इस्तेमाल करेंगे।
इस मौके पर संस्थान के प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने छात्रों से कहा कि कैरियर के आरंभ में सैलरी के पीछे मत भागिये बल्कि एक स्थान पर ठहरकर अनुभव हासिल कीजिये। यही अनुभव भविष्य में काम देगा। इसके बाद विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.टेक और एम.टेक के 124 विद्यार्थियों को माननीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को अष्ट विनायक और शॉल भेंट किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन परीक्षा नियंत्रक डा. निरंजन लाल ने किया। इस मौके पर अतिथियों में महानगर कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पार्षद अमित गर्ग, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल के साथ डीन छात्र कल्याण अश्विनी वशिष्ठ, विभागाध्यक्ष पीयूष तोमर, गौरव अग्रवाल के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न फैकल्टी और अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
