हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद,

पुलिस की चार टीमों ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है.जिन बदमाशों को पकड़ा गया है उनमें एक आरोपी नारखी थाने का हिस्ट्रीशीटर है. यह बदमाश गैंग बनाकर वाहनों की चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे.आरोपियों के कब्जे से दो चार पहिया वाहन ईको,एक बाइक भी बरामद की है.पकड़े गए शातिर एक कबाड़ी की मदद से चोरी के वाहनों के पुर्जे बेचकर धन अर्जित करते थे
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान इस गैंग का खुलासा किया.पकड़े गए बदमाशों के नाम धर्मेन्द्र पुत्र तेज सिंह निवासी मनियां खेड़ा थाना नारखी,प्रेम सिंह पुत्र सोमदत्त निवासी लालई थाना खैरगढ़, शोएब पुत्र शमीम निवासी आकाशवाणी रोड थाना रामगढ,सदाकत पुत्र रियासत निवासी छोटा लालपुर थाना रसूलपुर है.इन बदमाशों को पुलिस की चार टीम कोतवाली उत्तर,रामगढ,एसओजी और सर्विंलान्स टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है.जो धर्मेंद्र नामक बदमाश पकड़ा गया है वह नारखी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है जिस पर लगभग एक दर्जन मुकदमे है.अन्य के अपराधिक इतिहास की तलाश की जा रही है.एसपी सिटी ने बताया कि इन सभी बदमाशों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है.सभी आरोपी फिरोजाबाद के अलावा भी अन्य जनपदों से वाहनों की चोरी करते थे और एक कबाड़ी की मदद से इनके पुर्जे बेचते थे.उन्होंने बताया कि कबाड़ी की भी तलाश की जा रही है.आरोपियों से दो ईको कार के अलावा एक बाइक,नाजायज हथियार भी बरामद हुए है
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *