टाइगर फॉल उत्थान समिति पर अवैध वसूली का आरोप

विकासनगर

खत मोहना के अंतर्गत आने वाले आठ गांव के ग्रामीणों ने ग्राम मोहना के 23 परिवारों पर टाईगर फॉल उत्थान एवं बहुउद्देश्यीय पर्यटक विकास समिति के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस संबंध में ज्ञापन एसडीएम चकराता को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टाईगर फॉल उत्थान एवं बहुउद्देश्यीय पर्यटक विकास समिति का गठन कर टाइगर फॉल आने वाले पर्यटकों से प्रति व्यक्ति 30 रुपये और वाहन पार्किंग के नाम पर 100 से 150 रुपये लेने का प्रावधान किया था। इससे अर्जित धनराशि को टाईगर फाल के विकास में खर्च किया जाना था। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इस धन को टाईगर फॉल के विकास में खर्च करने के बजाय अपने निजी इस्तेमाल में खर्च किया है। कहा कि समिति में शामिल लोगों से इस संबंध में विवाद होने पर अन्य ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय की शरण भी ली जहां मामला विचारधीन है। आरोप लगाया कि पर्यटकों और टाईगर फॉल घूमने आने वाले यात्रियों से प्रवेश और पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। लेकिन समिति द्वारा बैंक खातों और अन्य वित्तीय मामलों में उपजिलाधिकारी को शामिल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के माध्यम से शुल्क वसूली की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान सावरा जयवीर सिंह, ग्राम प्रधान कंदाड नरेश रावत, ग्राम प्रधान सुजऊ सुनीता जोशी, पूर्व प्रधान केशर सिंह चौहान, टीकम सिंह, खजान सिंह, भोपाल सिंह, सूरज प्रकाश, सतीश चौहान, महावीर चौहान, सुंदर सिंह, आशाराम, विक्रम, मायाराम जोशी, मातवर सिंह, अमित रावत, श्याम सिंह, शमशेर जोशी, सरण सिंह, अर्जुन सिंह, आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *