मोदी के आठ साल के कार्यों का आम जन को मिल रहा लाभ

श्रीनगर गढ़वाल

भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा आठ साल बेमिसाल के तहत गरीबों के उत्थान के लिए व विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाली महिलाओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सभासद व पूर्व प्रदेश कार्य कारणी सदस्य प्रमिला भण्डारी व मुख्य वक्ता मण्डल उपाध्यक्ष रेखा रावत और कार्यक्रम सयोजक महामंत्री ऊषा कण्डारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया। कहा पूरे देश में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जन को मिल रहा है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे की जिलाध्यक्ष नगमा तौफिक, उपाध्यक्ष गणेशी देवी, सभासद पूजा, मण्डल मंत्री मीना असवाल, मीडिया प्रभारी आशा फरासी, मंत्री कुसुम कण्डारी, मंत्री सुनीता कठैत, मंत्री दीपा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *