लखनऊ में चोरी के शक में तीन नाबालिग लड़कों को पीटा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी के शक में तीन नाबालिग लड़कों की जमकर पिटाई की गई। यही नहीं, उन्हें रस्सी से बांधकर घसीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि व्यक्ति को तीन नाबालिग लड़कों पर टायर चोरी का शक था। वीडियो वायरल होने के चलते ठाकुरगंज पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी की पहचान सत्येंद्र मिश्रा और कृष्णा सक्सेना के रूप में हुई हैं।
30 सेकंड के वीडियो में सत्येंद्र और कृष्णा तीनों बच्चों को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एडीसीपी ने कहा कि घटना जाहिर तौर पर रविवार को हुई और वीडियो क्लिप शाम को वायरल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *