कुपवाड़ा में पाकिस्तानी समेत लश्कर के 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस कंदी इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने द।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर में बीते 12 घंटे में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की यह दूसरी मुठभेड़ है।
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला को मार गिराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *