भारत में कोरोना के 3,714 नए मामले, 7 मौतें

नईदिल्लीरएन

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,714 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक दिन पहले यहां इसी अवधि में 4,518 मामले दर्ज किए गए थे। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की दी है।

इसी बीच कोरोना की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढक़र 5,24, 708 हो गई है।
वहीं सक्रिय मामले बढक़र 26,976 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।
इसी अवधि में 2,513 रोगियों के ठीक होने के बाद रिवकर होने वाले रोगियों की कुल संख्या 4,26,33,365 हो गई। इससे रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,07,716 टेस्ट किए गए जिससे किए गए टेस्ट की कुल संख्या बढक़र 85.32 करोड़ से अधिक हो गई।
मंगलवार की सुबह तक, देश का कोरोना का टीकाकरण कवरेज 194.27 करोड़ से अधिक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *