रुड़की में बंद करनी पड़ रहीं मशीनें
रुड़की
रिलायंस के डीलर रतन अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई की कमी के कारण एक से दो घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद करना पड़ रहा है। भारत पेट्रोलियम के डीलर राकेश अग्रवाल का कहना है कि डीजल-पेट्रोल की किल्लत चल रही है। गाड़ियों की एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है। कई बार ऐसा हो चुका है कि स्टॉक खत्म होने के कारण मशीन बंद करनी पड़ी। इंडियन ऑयल के डीलर नितिन गोयल ने बताया कि अभी तेल की सप्लाई मिल जा रही है। कुछ कंपनियों में किल्लत है, जिन्हें पर्याप्त तेल नहीं मिल रहा है।
