नॉटिंघम टेस्ट के अगले ही दिन कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल कोविड-19 टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

नई दिल्ली

इंग्लैंड ने नॉटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। मैच के अगले दिन सुबह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल को कोविड-19 के लक्षण महसूस होने लगे, जिसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया। सीरीज का अब तीसरा टेस्ट मैच 23 जून से हेडिंग्ले में खेला जाना है, टीम से जुडऩे से पहले ब्रैसवेल को पांच दिन का आइसोलेशन पीरियड पूरा करना होगा।
ऐसे में वह 20 तारीख के बाद ही अपनी टीम से जुड़ सकेंगे। मेहमान टीम के बाकी खिलाडिय़ों का भी कोविड-19 टेस्ट होगा। ब्रैसवेल ने नॉटिंघम टेस्ट के साथ ही अपना टेस्ट करियर शुरू किया है। उन्होंने पहली पारी में 49 रनों की अहम पारी खेली थी, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को आउट भी किया था।
ब्रैसवेल ने दूसरी पारी में 17 गेंद पर 25 रन बनाए थे। ब्रैसवेल इससे पहले तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वनडे में ब्रैसवेल कुल पांच विकेट ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *