जन्मदिन के दिन पंखे से फंदा लगाकर युवक मे की आत्महत्या

ऋषिकेश

मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने जन्मदिन के दिन फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि शीशमझाड़ी, वार्ड नंबर दो में भजन नेगी उर्फ भज्जू (35) पुत्र स्व. संग्राम सिंह नेगी ने शुक्रवार तड़के घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद कैलाशगेट चौकी प्रभारी सुनील पंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। सुनील पंत ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। परिजनों से पूछताछ में गृह कलेश होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की शादी छह साल पहले हुई थी। मृतक का तीन साल का बेटा है। मृतक की पत्नी एम्स ऋषिकेश में नौकरी करती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मृतक भजन सिंह नेगी का जन्मदिन था। घटना के बाद से मोहल्ले में जहां शोक की लहर है। वहीं, परिजनों में भी मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *