फिलीपीन्स मंे सरकारी कर्मचारियों को मुस्कराते रहने का आदेश

मनीला

स्थानीय सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने के प्रयास में क्यूजोन में मुलाने नगरपालिका के मेयर एरिस्टोटल “एरिस” एल एगुइरे ने सरकारी कर्मचारियों के लिए मुस्कुराने की नीति पेश की है। एगुइरे के कार्यकारी आदेश के अनुसार, “शांति और मैत्रीपूर्ण माहौल की भावना दिखाकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करते हुए” नीति को अपनाया जाना चाहिए।
5 जुलाई के जारी इस आदेश में कहा गया है कि यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी जो इस आदेश का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
एगुइरे ने कहा कि यह उपाय स्थानीय लोगों, ज्यादातर नारियल उत्पादकों और मछुआरों की शिकायतों के जवाब में था। जब स्थानीय लोग अपने करों का भुगतान करने या सहायता लेने के लिए टाउन हॉल के कर्मचारियों से मिलते तो वह उनसे बुरी तरह से बर्ताव करते है। इसके बाद कर्मचारियों की आदत सुधारने के लिए ऐसा आदेश पारित करना पड़ा है। आदेश में कहा गया है कि नीति का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर उनकी छह माह की तनख्वाह काट ली जाएगी और उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *