पंजा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राव सुहेल को किया सम्मानित

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार-राव आफाक अली

हरिद्वार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित ऑल इंडिया पंजा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सलेमपुर निवासी राव सुहेल को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान राव आफाक अली ने कहा कि पंजा प्रतियोेगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राव सुहेल ने उत्तराखण्ड व हरिद्वार जनपद का नाम रोशन किया है। राव आफाक अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता प्रतिभाओं को सुविधाएं व प्रोत्साहन दिए जाने की है। सरकार को खेल प्रतिभाओं को अच्छे कोच उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करने चाहिए। खिलाड़ियों को अच्छे कोच व मैदान उपलब्ध होंगे तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए राव आफाक अली ने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार से मांग करेंगे। इस अवसर पर राव कासिफ अली, राव हामिद, मुन्ना कुरैशी, इरफान अब्बासी, साजिद अब्बासी, राव शाहबाज एडवोकेट, आदिल अब्बासी, हसीन कुरेशी, राव अब्दुल्ला, साहिल कुरेशी, फुरकान अब्बासी, रिजवान कुरैशी, शाहबाज कुरेशी, सरफराज, राव मेहताब, एडवोकेट एहसान अब्बासी, राव शाहनूर, गुलफाम कुरेशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *