संतरागाछी-अजमेर-संतरागादी एक्सप्रेस की सेवा रेलवे ने बहाल की
भोपाल
रेलवे द्वारा पूर्व में निरस्त की गई शालीमार-भुज-शालीमार वीकली एक्सप्रेस व संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी वीकली एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 22830 शालीमार-भुज वीकली एक्सप्रेस छह अगस्त तथा 22829 भुज-शालीमार वीकली एक्सप्रेस की सेवा नौ अगस्त से प्रारंभिक स्टेशन से बहाल की जा रही है। 18009 संतरागाछी-अजमेर वीकली एक्सपे्रेस की सेवा सात अगस्त से बाहल की जा रही है।

