कुश्ती दंगल में हरिद्वार के पहलवान शारिक राणा विजेता
देहरादून
नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में हरिद्वार के पहलवान शारिक राणा ने कुश्ती जीती। आयोजक कमेटी ने उन्हें 11 हजार का ईनाम दिया।
मेहर बाल विद्या मंदिर स्कूल परिसर नवादा में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया। दंगल में दूसरा ईनाम सहारनपुर के स्टील बॉडी पहलनवान ने जीता। दंगल में पंजाब से राहुल पहलवान, राजस्थान से दिलबाग सिंह, हरियाणा से सुशील पहलवान, बिहारीगढ़ से कादिर गनी, हरियाणा से संदीप पहलवान ने हिस्सा लिया। नवादा पार्षद रविन्द्र सिंह रावत ने बताया कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक करना व युवाओं में शरीर सौष्ठव को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया।

