हिंडोलाखाल पुलिस ने जांच के लिये भेजा युवका विसरा

नई टिहरी

बीते दिनों हिंडोलाखाल निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक का विसरा जांच के लिये के देहरादून स्थित पंडित वाडी फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल बलदेव कंडियाल ने बताया कि बीते 20 फरवरी को हिंडोलाखाल निवासी तुषार बागड़ी (23) को बेहोशी के हालत में उनके परिजन सीएचसी हिंडोलाखाल ले गये थे, सीएचसी के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। सीएचसी के डॉक्टरों को जांच के दौरान मृतक युवक के शरीर पर किसी तरह के मारपीट और चोट के निशान भी नहीं मिले। पुलिस को भी जांच में कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगे हैं। बीते 19 फरवरी की रात को तुषार हिंडोलाखाल में ही अपने दोस्त के घर गया हुआ था, अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उसके पिता विनोद बागड़ी देहरादून से हिंडोलाखाल पहुंचे, और उन्होंने तुषार को बेहोशी की हालत में सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तुषार की मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *